img

मणिपुर में आज असम राइफल्स (एआर) के एक जवान ने अपने साथी जवानों पर गोलियां चला दीं। इस घटना में छह जवान घायल हो गये। इस घटना के बाद आरोपी जवान ने खुद को गोली मार ली। इस संबंध में मणिपुर पुलिस ने कहा कि सभी घायल जवानों को चुराचांदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही यह घटना दक्षिण मणिपुर के एआर बटालियन इलाके में हुई।

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को चुराचांदपुर के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। ये घटना दक्षिण मणिपुर में असम राइफल्स बटालियन क्षेत्र में हुई। मृतक जवान कुकी समुदाय से था। इस पूरी घटना का मणिपुर में चल रहे सांप्रदायिक संघर्ष या हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही असम राइफल्स के आईजी के हवाले से पुलिस ने बताया कि घायलों में कोई भी मणिपुर का नहीं है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसा, गोली चलाने वाला जवान चुराचांदपुर का रहने वाला था। वह हाल ही में अपनी छुट्टियां पूरी कर ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी तैनाती भारत-म्यांमार सीमा के पास दक्षिण मणिपुर में थी। आज सवेरे उसने साथी जवानों पर फायरिंग कर दी। सभी घायलों को आगे के इलाज के लिए सैन्य हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच, गोलीबारी के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है और अफसर मामले की जांच कर रहे हैं।
 

--Advertisement--