
Hindu Religion: हिन्दू धर्म (hindu religion) में दान को पुण्य का सबसे बड़ा माध्यम माना गया है। त्योहारों के मौके पर दान का महत्व और भी बढ़ जाता है। मान्यता है कि दान करने से घर में सुख-समृद्धि (happiness and prosperity) आती है और ईश्वर की कृपा बरसती है। मगर क्या आपने कभी सोचा कि दान के भी कई नियम होते हैं? जी हाँ, शास्त्रों के मुताबिक कई चीजों का दान करना न केवल अशुभ माना जाता है, बल्कि ये आपके लिए दुख और परेशानियों का कारण भी बन सकता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि दान में किन चीजों से बचना चाहिए और क्यों।
दान का मकसद जरूरतमंदों की मदद करना और पुण्य कमाना है, मगर गलत चीजों का दान करने से नुकसान ही होता है। शास्त्रों में कुछ ऐसी वस्तुओं का जिक्र है, जिन्हें दान करना मना है। अगर करेंगे तो उल्टा असर पड़ेगा।
कई लोग गरीबों और जरूरतमंदों को खाना दान करते हैं, जो एक नेक काम है। मगर अक्सर लोग अपने घर का बचा हुआ या बासी खाना ही दे देते हैं। शास्त्र कहते हैं कि बासी खाना देना अशुभ होता है। ये न केवल सामने वाले की सेहत को नुकसान पहुँचा सकता है बल्कि उसके मुंह से निकली बददुआ आपके घर में परेशानियाँ ला सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ताजा भोजन दान करने से ही पुण्य मिलता है।
शिक्षा के लिए किताबें दान करना अच्छी बात है, मगर फटी हुई किताबें देना माँ सरस्वती को नाराज करने जैसा है। मान्यता है कि इससे बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ता है और दान करने वाले को भी इसका पाप लगता है। धार्मिक ग्रंथों का भी यही नियम है। फटी-कटी पुस्तक दान करने से बचें।
चाकू, कैंची, तलवार जैसी नुकीली चीजें दान में देना वर्जित है। ये चीजें नुकसान पहुँचा सकती हैं और गलत हाथों में पड़ने पर अपराध का कारण बन सकती हैं। शास्त्रों के अनुसार, ऐसी वस्तुएँ घर में कलह बढ़ाती हैं और दानकर्ता को पुण्य की जगह पाप मिलता है।
--Advertisement--