img

Up Kiran, Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जबरदस्त जीत के बाद अब बीजेपी में बड़ा बदलाव होने वाला है। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद लंबे समय से खाली पड़ा है। वर्तमान चेयरमैन जेपी नड्डा का टर्म जून 2023 में ही खत्म हो गया था। लेकिन लोकसभा और कुछ विधानसभा चुनावों के चलते उन्हें एक्सटेंशन मिला। अब बिहार की जीत ने संगठन को मजबूत कर दिया है। जनवरी 2026 तक नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। खासकर 14 जनवरी के बाद जब हिंदू पंचांग में खरमास खत्म हो जाएगा।

सूत्र बताते हैं कि रविवार को नई दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश लौटने के बाद वरिष्ठ नेता पार्टी हेडक्वार्टर में इकट्ठे होंगे। इस मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने का प्लान बनेगा। संगठन चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। 29 राज्यों में ये चुनाव पहले ही पूरे हो चुके हैं। सिर्फ उत्तर प्रदेश कर्नाटक जैसे बड़े राज्य बाकी हैं। बिहार में दिलीप जायसवाल के मंत्री बनने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश भी शुरू हो चुकी है।

ये नाम सबसे आगे

मोदी की अगुवाई में होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर कई बदलावों पर बात होगी। उत्तर प्रदेश हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव पर फैसला लिया जा सकता है। पार्टी में कयास लग रहे हैं कि नया चेहरा कौन होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम सबसे ऊपर है। उनका आरएसएस और संगठन से गहरा रिश्ता है। भूपेंद्र यादव भी दौड़ में हैं। वे ओबीसी समुदाय से मजबूत नेता माने जाते हैं। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान मनोहर लाल खट्टर और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नाम भी घूम रहे हैं।