img

cheater wife: विवाह दो लोगों के बीच प्यार, भरोसे और समझदारी की नींव पर टिका होता है, मगर जब रिश्तों में भावनात्मक दूरी बढ़ने लगती है, तो कई बार ये दरारें गहरी हो जाती हैं। हाल ही में हुए एक अंतरराष्ट्रीय शोध में इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश की गई कि क्यों कुछ पत्नियां अपने पति से दूर होकर दूसरों की ओर आकर्षित क्यों हो जाती हैं। इसकी कई चौंकाने वाली वजहें सामने आई हैं। आईये जानते हैं-

हाल ही में 5,000 से अधिक महिलाओं पर किए गए एक शोध में यह सामने आया कि 60% से अधिक महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे अपने पतियों के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस नहीं करतीं। साथ ही उनके पति रात में उनको सही से संतुष्ट नहीं कर पाते हैं।

शोधकर्ताओं ने पाया कि जब महिलाओं को अपने रिश्ते में प्यार और भावनात्मक सहारा नहीं मिलता, तो वे कहीं और उस जुड़ाव की तलाश करने लगती हैं। कई महिलाओं ने इस बात पर जोर दिया कि संवाद की कमी उनके रिश्ते को कमजोर कर रही है।

एक महिला ने बताया कि मेरे पति हर वक्त काम में बिजी रहते हैं। जब मैं उनसे कुछ कहना चाहती हूं, तो वे बाद में बात करेंगे कहकर टाल देते हैं। धीरे-धीरे मैंने भी उनसे बात करना बंद कर दिया।