img

एक अभिनेत्री ने बहुत ही कम उम्र में कला की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह मनोरंजन की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गईं। आज भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

कई तस्वीरों को देखकर आप उन्हें पहचान ही गए होंगे। हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की। जेनिफर का जन्म 30 मई 1985 को मुंबई में हुआ था। जेनिफर साल 2002 में बच्चों के शो 'शाका लाका बूम बूम' से चर्चा में आई थीं।

जेनिफर 2009 में 'दिल मिल गए' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली के शो 'सरस्वतीचंद्र' में 'कुमुद' का किरदार निभाया और काफी लोकप्रिय रहीं। टीवी की दुनिया में जेनिफर घर-घर में पहचान बना चुकी हैं।

इसके बाद जेनिफर ने शो से खूब नाम कमाया और कई अवॉर्ड भी जीते। वह हाल ही में वेब सीरीज 'कोड एम' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने 'मेजर मोनिका मेहरा' का रोल प्ले किया था। जेनिफर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं.

निजी जिंदगी की बात करें तो ग्रोवर में साथ काम करने के दौरान जेनिफर और करण सिंह के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली। लेकिन 2014 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद करण ने बिपाशा बसु से शादी कर ली।

रिपोर्ट्स की मानें तो बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट की शादी को तोड़ने की बात कही थी। दरअसल, करण उस वक्त बिपाशा के साथ फिल्म 'अलोन' में काम कर रहे थे। वहीं दोनों का नाम एक दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा था. बाद में करण ने जेनिफर को तलाक देकर बिपाशा बसु से शादी कर ली। बिपाशा और करण अब एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं।

करण से तलाक के बाद जेनिफर डिप्रेशन में चली गई थीं। इससे उबरने में उन्हें काफी समय लगा था। इसके बाद उन्होंने खुद को व्यस्त रखा। आज जेनिफर टीवी जगत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फिलहाल वह अपनी सिंगल लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। 

--Advertisement--