मध्य प्रदेश के सागर में जगदीश यादव हत्याकांड के आरोपी और भाजपा से निकाले गए मिश्री चंद गुप्ता के 5 मंजिला होटल को डायनामाइट से उड़ा दिया गया है। इस होटल की बिल्डिंग 5 सेकेंड में ढह गई। यूपी में गुनहगारों को सजा देने का सिलसिला अब मध्य प्रदेश में भी शुरू हो गया है।
गुप्ता के होटल को गिराने के लिए इंदौर से टीम बुलाई गई थी। उन्होंने 12 घंटे की मशक्कत के बाद इस होटल को ढहा दिया है। BJP नेता होने के नाते उन्होंने दो मंजिला इजाजत मिलने पर पांच मंजिला होटल बनवाया था। प्रशासन भी कार्रवाई नहीं कर रहा था। मगर हत्या का आरोप लगते ही बीजेपी ने उनके सिर से हाथ भी हटा दिया। इसी के चलते यह कार्रवाई हुई है। इसे दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की अनुमति दी गई थी।
इस पांच मंजिला इमारत को गिराने में करीब 80 किलो गोला बारूद, 85 जिलेटिन की छड़ों का उपयोग किया गया था। दो बार ब्लास्टिंग करनी पड़ी। एक बार दोपहर में विस्फोट हुआ, दूसरी बार रात 8 बजे के आसपास, कुछ ही सेकंड में अपदस्थ BJP नेता का होटल जमींदोज हो गया।
23 दिसंबर को BJP नेता मिश्री चंद गुप्ता के भाई और भतीजे ने चुनावी रंजिश के चलते जगदीश यादव की थार से हत्या कर दी थी। मृतक युवक जगदीश यादव निर्दलीय सभासद का भतीजा था। इसके बाद BJP ने आरोपी को पार्टी से निकाल दिया। इस नरसंहार के बाद से ही इस होटल को गिराने की मांग की जा रही है। इस घटना के 12 दिन बाद इस होटल को नष्ट कर दिया गया था। मकरोनिया थाना पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को आरोपी बनाया था।
मेन आरोपी लवी गुप्ता के साथ हनी, लकी, एडवोकेट चांद गुप्ता और आशीष मालवीय को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है। मिश्री चंद्र गुप्ता व उसके दो भाई धर्मेंद्र व जितेंद्र फरार हैं।




