img

गरियाबंद जिले से मर्डर का एक चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है। जहां एक महिला ने अपने ही बेटे के साथ मिलकर खुद के 60 साल के पति की हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
 
जानकारी के मुताबिक पति पत्नी के चरित्र पर शक किया करता था। इसी को लेकर दोनों के बीच बीते 5 वर्षों से बात चली आ रही थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपित महिला लक्ष्मी बाई और उसके बेटे गिरीश क़ुर्बानी को अरेस्ट कर लिया है। दअसल यह घटना जोबी थाना के ग्राम दमना की है। बीती रात भुनेश्वर सोनवानी उम्र 60 साल को उसका ही सगा बेटा गिरीश सोनवानी और पत्नी लक्ष्मी बाई ने डंडे और पत्थर से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया था।

पति लहूलुहान स्थिति में गांव के शिव मंदिर की पुलिया के नीचे पड़ा मिला। गांव कोबा ने देर रात पुलिस को सूचना दी थी। देवभोग अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। पति उसके चरित्र पर शंका कर आए दिन विवाद करता था। मामले में मृतक की पत्नी लक्ष्मी बाई और बेटे गिरीश सोनवानी को हिरासत में लिया गया है। 

--Advertisement--