_1910882465.png)
Up Kiran, Digital Desk: अंक ज्योतिष में हर अंक का एक अलग महत्व होता है, लेकिन कुछ अंक ऐसे होते हैं जो जन्म से ही भाग्य के साथ आते हैं। ऐसा ही एक विशेष अंक है मूलांक 3, जिसे सौभाग्य और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि इस अंक वाले लोग केवल सामान्य जीवन नहीं जीते, बल्कि अपने व्यक्तित्व से समाज पर गहरी छाप छोड़ते हैं।
बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा करीना कपूर खान के छोटे बेटे जेह अली खान का जन्म 21 फरवरी 2025 को हुआ था, और उनका जन्मांक 3 आता है। अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 बनता है। इनका अधिपति ग्रह होता है गुरु (बृहस्पति), जो ज्ञान, विस्तार और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रतिनिधि है।
भाग्यशाली सितारे लेकर आते हैं ये लोग
कई विशेषज्ञों का मानना है कि मूलांक 3 के बच्चे जन्मजात सौभाग्यशाली होते हैं। इनका व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली होता है कि यह बचपन से ही आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। इन्हें जीवन में अवसर भी अपेक्षाकृत कम संघर्ष में प्राप्त होते हैं, मानो किस्मत खुद इनके लिए रास्ता बनाती हो।
बड़ी सोच और ऊंचे ख्वाब
यह मूलांक दर्शाता है कि जातक सिर्फ सीमित सोच तक सीमित नहीं रहते। इनके सपने बड़े होते हैं और उन्हें साकार करने का जज्बा भी। चाहे वह मंच हो या कैमरे के पीछे की दुनिया, लेखनी हो या रंगमंच—इनकी रचनात्मकता हर क्षेत्र में झलकती है। ये नए विचारों के साथ प्रयोग करना जानते हैं और अक्सर भीड़ से अलग पहचान बनाते हैं।
स्वतंत्रता की चाह और आत्मसम्मान में कोई समझौता नहीं
मूलांक 3 वाले जातक अपनी आज़ादी को लेकर बेहद सजग रहते हैं। उन्हें अपनी ज़िंदगी में बाहरी हस्तक्षेप पसंद नहीं होता। निर्णय लेने में आत्मनिर्भर होते हैं और आमतौर पर दूसरों से सलाह लेने की आदत कम होती है।
संकट में भी ढूंढते हैं समाधान
समस्याएं इनका रास्ता रोक नहीं पातीं। ये जातक मुश्किल समय में भी शांत रहते हैं और तर्क के साथ समाधान ढूंढ लेते हैं। इनका धैर्य और मानसिक संतुलन उन्हें कठिन परिस्थितियों से उबरने में मदद करता है।
ज्ञान और विवेक के धनी
चूंकि बृहस्पति इनका स्वामी ग्रह होता है, इसलिए यह लोग बुद्धिमत्ता और शिक्षा में अग्रणी होते हैं। इन्हें अध्ययन का शौक होता है और ये अकसर अकादमिक या बौद्धिक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। बातों से लोगों को प्रभावित करना इनकी विशेषता होती है।
--Advertisement--