
Sunny Deol Affairs: सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'जट' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में आई है। अभिनेता सनी देओल का नाम भी उन अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल है जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस एक्टर का नाम अब तक कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है।
इस फेहरिस्त में पहला नाम डिंपल कपाड़िया का है। जिन्होंने सनी के साथ कई सुपरहिट फिल्में की और इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। हालाँकि, उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला।
देओल को भी अपनी पहली फिल्म 'बेताब' से अभिनेत्री अमृता सिंह से प्यार हो गया था। उस समय अमृता को नहीं पता था कि सनी शादीशुदा हैं। जैसे ही अभिनेत्री को इस बारे में पता चला, उन्होंने सनी से सारे संबंध तोड़ लिए।
शुरुआती दिनों में सनी देओल बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय हीरो माने जाते थे। उन्होंने रवीना के साथ भी काफी काम किया है। उस समय उनके अफेयर को लेकर भी कई खबरें सामने आईं। हालाँकि सनी का प्रेम प्रसंग ज्यादा दिन तक नहीं चला।
गदर एक्टर ने अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया। फिल्म 'डकैत' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। मगर सनी की शादी के कारण उनका रिश्ता भी टूट गया। सनी देओल ने 1984 में पूजा से शादी की थी। उस समय इस अभिनेता ने बॉलीवुड में डेब्यू भी नहीं किया था। यह दम्पति दो बच्चों के माता-पिता हैं।
--Advertisement--