img

धमतरी जिले समेत ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिन मौसम बारिश ने किसानों की मुश्किले बढ़ गईं हैं। रबी दलहन-तिलहन फसल किसानों के खेतों में तैयार हो रही है। शहर में देर रात आधे घंटे तक बेमौसम बरसात हुई। सड़कों व गलियों में पानी भर गया। पानी रुकने के बाद वातावरण कोहरा से घंटों ढका रहा। सवेरे से बादल वाला मौसम होने की वजह से पारा तीन डिग्री तक गिर गया। शीत-लहर की स्थिति बनने से रात से ही सर्दी बढ़ गई।

मौसम की करवटें जारी है। ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। इससे शहर व आसपास गांवों के गलियों और सड़कों पर पानी भर गया। कुछ देर बाद बरसात रुकी, तो वातावरण कोहरा से ढक गया। इससे रात में यात्रा कर रहे ड्राइवरों को आने-जाने में मुश्किलें हुई। हाईवे पर वाहनों की स्पीड धीमी पड़ गई।

रबी दलहन-तिलहन फसल किसानों के खेतों में तैयार हो रही है। पौधों का तेजी से विकास हो रहा था, इस बीच रात में हुई बेमौसम बारिश चना, तिवड़ा, सरसो सहित अन्य फसल को प्रभावित किया है। सरसो जमीन पर लेट गई है। तिवड़ा में लगी फूल झड़ने के साथ जमीन पर बिछ गई है। वहीं चना फसल भी जमीन पर गिर गई है। बेमौसम बरसात से किसानों के दलहन-तिलहन के साथ सब्जी फसल की हानि हुई।

किसानों ने बताया कि बेमौसम बारिश दलहन-तिलहन फसल के लिए नुकसानदायक है। जबकि रबी धान फसल के लिए लाभदायक है। बेमौसम बारिश व सवेरे छाया रहा बादल वाला मौसम दलहन-तिलहन फसल के लिए नुकसान देह है। बेमौसम बारिश से फसल प्रभावित हुई है। ज्यादा पानी गिरने से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

--Advertisement--