
Holi 2025: होली का पावन पर्व चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष होली 14 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि होलाष्टक 7 मार्च से प्रारंभ होकर 13 मार्च को होलिका दहन के साथ खत्म होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन आठ दिनों में ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होता रहता है, जिससे शुभ कार्य करने की मनाही होती है।
हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, होलिका दहन के दिन कुछ विशेष उपाय करने से न केवल पितृ दोष से मुक्ति मिलती है, बल्कि धन-संबंधी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। आईये जानते हैं उन टोटकों के बारे में-
होलिका दहन के दिन घर के मुख्य दरवाजे के दाहिनी ओर आटे का पंचमुखी दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, इस स्थान पर दीप जलाने से राहु ग्रह के अशुभ प्रभावों में कमी आती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इससे घर में लक्ष्मी का स्थायी वास होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
होलिका दहन के दिन घर की उत्तर दिशा और उत्तर-पूर्व कोने में एक-एक आटे का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर माने जाते हैं, जो धन-संपत्ति के कारक हैं। ये टोटका करने से कुछ ही दिनों में घर के सदस्य मालामाल हो सकते हैं।
नोट- उपरोक्त बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है। हमारी टीम इसका समर्थन नहीं करती है।