
ipl csk vs mi: रविवार को हुए IPL मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 155 रन बनाए। मगर यह स्कोर CSK को रोकने के लिए काफी नहीं रहा। CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र की शानदार शुरुआत के बाद मुंबई ने वापसी की कोशिश की, मगर सूर्यकुमार यादव का एक फैसला और टीम की कमजोर बैटिंग MI की हार का कारण बन गई। आइए जानते हैं मुंबई इंडियंस की हार के एक बड़े कारण को।
चेन्नई की पारी की शुरुआत शानदार रही। ऋतुराज गायकवाड़ (56) और रचिन रविंद्र ने मिलकर 67 रनों की साझेदारी की, जिसने चेन्नई को मजबूत स्थिति में ला दिया। मगर मुंबई के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए विग्नेश पुथुर ने डेब्यू मैच में कमाल दिखाया। उन्होंने ऋतुराज, शिवम दुबे (9) और दीपक हूडा को आउट कर मुंबई को मैच में वापस लाने की कोशिश की।
तीन ओवरों में 3 विकेट ले चुके पुथुर को चौथा ओवर देने के बजाय सूर्यकुमार यादव ने उनका स्पेल रोक दिया। यह फैसला मुंबई के लिए महंगा साबित हुआ। पुथुर ने अपने 4 ओवरों में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। मगर यदि वो निरंतर गेंदबाजी करते तो शायद CSK पर प्रेशर और बढ़ सकता था। सूर्यकुमार का ये रणनीतिक चूक बड़ा कारण रहा।
CSK ने इस जीत के साथ अपनी रणनीति और संयम का शानदार प्रदर्शन किया। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की कमजोर बैटिंग, कप्तानी में चूक और विदेशी खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन उनकी हार का सबब बना।