पिछली बार जिस कारण से हारे थे सिंधिया, कांग्रेस ने MP में फिर अपनाई वही रणनीति!

img

लोकसभा इलेक्शन के मद्देनजर कांग्रेस ने MP की तीन और सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में वीआईपी सीटें गुना और विदिशा शामिल हैं। बहुत गहन चर्चा के बाद कांग्रेस ने गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने राव यादवेंद्र सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा विदिशा से बीजेपी के शिवराज सिंह चौहान के सामने प्रताप भानु शर्मा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा दमोह से कांग्रेस ने तरवर सिंह लोधी को मौका दिया है।

बता दें दमोह से भाजपा ने राहुल लोधी को लोकसभा इलेक्शन का उम्मीदवार बनाया है। इसी के साथ MP में कांग्रेस ने कुल सीटों पर कैंडिडेट तैयार कर लिए हैं। अब चार और सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का इंतजार किया जा रहा है।

कौन है राव यादवेंद्र सिंह?

राव यादवेंद्र सिंह के जरिए कांग्रेस ने एक मजबूत दांव खेला है। राव यादवेंद्र सिंह अशोकनगर जिले से आते हैं। वो फिलहाल जिला पंचायत सदस्य हैं। राव यादवेंद्र सिंह पहले बीजेपी में ही शामिल थे, लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उनके पिता स्वर्गीय देशराज सिंह यादव बीजेपी के विधायक रह चुके हैं।

राजनीति में सक्रिय हैं परिवार के 6 लोग

राव यादवेंद्र सिंह के परिवार के छह सदस्य अभी राजनीति में सक्रिय हैं। यादवेंद्र सिंह खुद जिला पंचायत सदस्य हैं। उनकी पत्नी जनपद सदस्य, भाई जिला पंचायत सदस्य और मां भी जनपद सदस्य हैं। इसके अलावा उनके पिता दो बार गुना लोकसभा सीट से सिंधिया के विरूद्ध चुनाव भी लड़ चुके हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले राव यादवेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें मुंगावली विधानसभा सीट से टिकट दिया था, लेकिन उन्हें बीजेपी के बृजेंद्र सिंह यादव से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन कांग्रेस अब उन्हें लोकसभा इलेक्शन में मैदान में उतारने का फैसला कर लिया है।

ओबीसी वर्ग को साधने की फिराक में कांग्रेस

बता दें कि गुना लोकसभा सीट ओबीसी बहुल सीट मानी जाती है। गुना अशोकनगर जिले में इस वर्ग का खास दबदबा माना जाता है। माना जा रहा है कि ओबीसी वर्ग को साधने के लिए कांग्रेस ने उन्हें इस सीट से मैदान में उतारा है। 

Related News