img

सामान्यतः 20 वर्ष पढ़ने की आयु होती है। युवावस्था की दहलीज पर कदम रखते ही हर लड़का या लड़की अपने करियर के बारे में सोचना शुरू कर देता है। मगर जब आदित पालिचा की बात आती है तो वह अलग होते हैं। अदित उन बच्चों में से हैं जिन्होंने कम उम्र में 1200 करोड़ रुपये कमाए। आदित पालिचा कंपनी के सीईओ हैं, जिनकी वैल्यूएशन 2022 में 900 मिलियन डॉलर यानी 7300 करोड़ को पार कर गई है। खास बात तो यह है कि इस लड़के ने महज एक साल में अपने दोस्त के साथ मिलकर करोड़ों की कंपनी खड़ी कर दी। ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zepto को 2021 में लॉन्च किया गया था।

2001 में मुंबई में जन्मे आदित पालिचा ने सिर्फ 17 साल की उम्र में व्यापार शुरू किया और GoPool नाम से एक स्टार्टअप लॉन्च किया। वह कंप्यूटर इंजीनियरिंग को पूरा करने के लिए अमेरिका में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने गए, मगर स्टार्टअप शुरू करने के लिए बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और उनका फैसला सही साबित हुआ।

आदित ने अप्रैल 2021 में अपने दोस्त कैवल्य वोहरा के साथ ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zepto की शुरुआत की थी। स्टार्टअप के 1 महीने के भीतर, कंपनी का मूल्य 200 मिलियन डॉलर हो गया था। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने 10 मिनट के अंदर ग्रॉसरी डिलीवर करने के लिए यह स्टार्टअप शुरू किया और उनका यह कॉन्सेप्ट कामयाब रहा। ऐसी ही कहानी आदित पालिचा के दोस्त और कंपनी के को-फाउंडर कैवल्य वोहरा की है। स्टार्टअप शुरू करने के लिए दोनों स्टैनफोर्ड से बाहर हो गए। दोनों ने पहले किरणकार्ट नाम से एक स्टार्टअप शुरू किया था, मगर इसे बंद कर दिया क्योंकि उन्हें अपने उत्पाद बाजार में फिट नहीं लगे।

ऐसे मिला ये आईडिया

2021 में दोनों दोस्तों ने मिलकर Zepto की शुरुआत की। इसके लिए उन्होंने 2021 में 86 किराना स्टोर्स के साथ साझेदारी की और 10 लाख ऑर्डर डिलीवर किए। कंपनी के लॉन्च के 5 महीने के भीतर, वैल्यूएशन 570 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया। 

--Advertisement--