img

धर्म डेस्क। फेंगशुई एक प्राचीन चीनी वास्तु दर्शन है। यह घरों और कार्यस्थलों में सकारात्मक ऊर्जा बनाये रखने के लिए उपयोग किया जाता है। फेंगशुई में बांस सबसे शुभ माना जाता है। चूंकि बांस समृद्धि, सौभाग्य और दीर्घायु का प्रतीक है, इसलिए इसे घर या कार्यालय में रखने से लाभ होता है। भारतीय वास्तु शास्त्र में भी बांस के पौधे को दिशाओं के अनुरूप उचित स्थान पर रखने से चमत्कारिक लाभ प्रदान करने वाला बताया गया है।

बांस घासकुल का पौधा है। यह नकारात्मक ऊर्जा को ख़त्म कर अपने आस-पास के सकारात्मक ऊर्जा निर्मित करता है। बांस वैसे भी शुभ माना जाता है। इस लेख में बांस के पौधे से जुड़े उपाय के बारे में जानते हैं, जो जीवन में सुख-समृद्धि का वाहक बन सकते हैं ...

फेंगशुई के अनुसार घर या कार्यालय में बांस का पौधा रखने के लिए पूर्व दिशा सबसे शुभ और उत्तम माना जाता है। पूर्व दिशा को धन और समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है। पूर्व दिशा में बांस का पौधा रखने से व्यक्ति के जीवन में धन और समृद्धि की वर्षा होती है। कोई भी व्यक्ति गमले में बांस का पौधा रोपकर घर या कार्यालय में रख सकता है। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

यदि आप अपने कैरियेर कैरियर को लेकर परेशान हैं तो बांस का पौधा आपके लिए सफलता का वाहक बन सकता है। इसके लिए बांस के पौधे को पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। यह दिशा करियर और व्यवसाय से जुड़ी होती है। फेंगशुई में तीन डंडे वाला बांस का पौधा सुख समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है।

बांस का पौधा स्वास्थ्य और दीर्घायु प्राप्त करने वाला माना जाता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए बांस के पौधे को घर या कार्यालय में पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। ये दिशाएं स्वास्थ्य और दीर्घायु से जुड़ी होती हैं। पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में बांस का पौधा रखने से स्वस्थ और दीर्घ जीवन की प्राप्ति होती है।

रिश्तों में मधुरता लाने के लिए भी बांस के पौधे का प्रयोग किया जाता है। फेंगशुई के अनुसार लाल रिबन में दो बांस के डंठल लपेटकर इसे कांच के पात्र में जल भरकर पूर्व, पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में रखें। ये पौधा सूखने न पाएं। इस तर्ज बांस का यह पौधा आपके रिश्तों में मिठास लाने का काम करेगा।

फेंगशुई के अनुसार बांस के पौधे को  घर के किसी भी कोने में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। बांस के पौधे की अच्छी तरह से देखभाल करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा। अगर सच कहा जाय तो बांस का पौधा एक बहुमुखी पौधा है। इस तरह आप फेंगशुई के उपायों से अपने जीवन में सुख-समृद्धि के साथ ही सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।  

--Advertisement--