_1483281849.png)
Up Kiran, Digital Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ज़बरदस्त शतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लेकिन इस शतक से भी बड़ा आकर्षण रहा उनके छक्कों की बरसात। गिल ने सिर्फ 12 पारियों में 14 छक्के लगाकर एक खास क्लब में जगह बना ली है।
अब वो टेस्ट क्रिकेट में कप्तान रहते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। इस लिस्ट में उन्होंने मंसूर अली खान पटौदी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 73 पारियों में इतने ही छक्के लगाए थे।
कप्तानों के छक्कों की लिस्ट में गिल की एंट्री
1. एमएस धोनी - 51 छक्के (96 पारियां)
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब भी इस लिस्ट में टॉप पर हैं। टेस्ट में कप्तान रहते हुए उन्होंने 51 छक्के लगाए थे। धोनी ने अपने पूरे टेस्ट करियर में 78 छक्के जमाए और 4876 रन बनाए।
2. रोहित शर्मा - 25 छक्के (42 पारियां)
दूसरे नंबर पर हैं 'हिटमैन' रोहित शर्मा, जिन्होंने कप्तान रहते 25 छक्के लगाए हैं। रोहित ने टेस्ट करियर में 4301 रन बनाए और 88 छक्के लगाए।
3. सौरव गांगुली - 17 छक्के (75 पारियां)
टीम इंडिया के पूर्व दादा सौरव गांगुली ने कप्तान के रूप में 17 छक्के ठोके। कुल मिलाकर उन्होंने 113 टेस्ट में 57 छक्के लगाए और 7212 रन बनाए।
4. विराट कोहली - 17 छक्के (113 पारियां)
कोहली भले ही बल्लेबाजी में आग उगलते रहे हों, लेकिन छक्कों के मामले में वह थोड़ा पीछे रह गए। कप्तानी के दौरान उन्होंने 17 छक्के लगाए, जबकि पूरे करियर में 30 छक्के और 9230 रन बनाए।
5. शुभमन गिल - 14 छक्के (12 पारियां)
अब इस लिस्ट में एंट्री की है शुभमन गिल ने, जो केवल 12 पारियों में ही 14 छक्के लगा चुके हैं। जिस गति से वह आगे बढ़ रहे हैं, आने वाले समय में वो रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ सकते हैं।