img

murder after kidnapping: कानपुर में एक ऐसी घटना घटी है जिसने समुदाय को हिला कर रख दिया है। थाना अरौल के मकनपुर गांव में 22 वर्षीय युवक नजर अली ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 13 वर्षीय मासूम लड़के के साथ न केवल दुष्कर्म किया बल्कि उसकी बेरहमी से हत्या भी कर दी। ये वारदात इतनी भयानक है कि इसे सुनकर हर किसी का दिल दहल गया।

प्रेमिका के इनकार से शुरू हुई वारदात

इस भयानक अपराध की जांच में जो बातें सामने आई हैं, वे और भी चौंकाने वाली हैं। आरोपी नजर अली ने अपने गुनाह को कबूल करते हुए बताया कि उसने ये कदम अपनी प्रेमिका के इनकार की वजह से उठाया। रमजान के पवित्र महीने में जब उसकी प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया, तो उसने अपनी हवस को शांत करने के लिए मासूम लड़के को अपना शिकार बनाया। ये सुनकर हर कोई हैरान है कि कोई इंसान इतना नीचे कैसे गिर सकता है।

घटना उस वक्त हुई जब 13 वर्षीय लड़का अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त था। नजर अली और उसके दोस्त ने पहले लड़के को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ गंदा काम किया। इतना करने के बाद उनका मन नहीं भरा और उन्होंने लड़के की हत्या कर दी। मर्डर के बाद दोनों ने शव को कुएं में फेंक दिया, ताकि उनका गुनाह छिप सके। लेकिन सच अधिक देर तक छिप नहीं सका। पुलिस ने कुएं से शव बरामद किया और जांच शुरू की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।