img

हरियाणा की राजनीति में चौंकाने वाला फेरबदल देखने को मिला है। मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए चीफ मिनिस्टर होंगे। आईये जानते हैं उनके बारे में

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से आते हैं और वो कुरुक्षेत्र से सांसद  हैं। नायब सिंह को सीएम मनोहर लाल का करीबी भी माना जाता है।

भारतीय जनता पार्टी के साथ उन्होंने अपना सियासी सफर बीजेपी के सहयोगी के रूप में सन् 1996 से शुरू किया और साथ मिलकर साल 2000 तक कार्य किया। फिर सन् 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से वो जिला महामंत्री रहे। फिर उन्होंने सन् 2005 में पार्टी के जिला अध्यक्ष पर रहे।

आपको बता दें कि साल 2014 मे सैनी नारायण गढ़ विधानसभा से एमएलए बने और फिर सन् 2015 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री बने। वो सन् 2019 में कुरुक्षेत्र सांसद रहे। 

--Advertisement--