
Health Tips: हमारी आधुनिक जीवनशैली ने हमारे खान-पान की आदतों में कई बदलाव ला दिए हैं। कुछ लोगों के पास खाने का समय नहीं है। खासकर यात्रा करते समय पैकेज्ड फूड खाया जाता है, जिसमें आलू के चिप्स भी शामिल हैं। ये चिप्स बच्चों में भी बहुत लोकप्रिय हैं और उन्हें बहुत पसंद आते हैं। बच्चे अक्सर चिप्स खाने की जिद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आपकी सेहत को बहुत नुकसान हो सकता है?
पैकेट वाले चिप्स में हाई मात्रा में तेल, नमक और प्रसंस्कृत कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं। खासकर युवा लोगों और बच्चों के लिए ये पैकेज्ड चिप्स हाई कैलोरी, खासकर वसा और सोडियम का स्रोत हो सकते हैं, इससे वजन बढ़ सकता है। हाई बीपी हो सकता है और सामान्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
चिप्स के कुछ पैकेटों पर साफ साफ लिखा होता है कि उनमें बहुत अधिक मात्रा में पाम ऑयल है। ये तेल सस्ता है और इससे आपको मात्र 10 से 20 रुपए में चिप्स मिल जाते हैं, मगर ये स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है। क्योंकि इससे हृदय रोग का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए चिप्स खरीदते समय किसी भी नुकसान से बचने के लिए उसमें लिखी चीजों को ध्यान से पढ़ें।
पोषक तत्वों की कमी
पैकेज्ड चिप्स में अक्सर जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है। इससे बच्चों में कुपोषण की समस्या हो सकती है। इससे पेट तो भर जाता है, मगर पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसलिए स्वस्थ जीवन जीने के लिए चिप्स की बजाय ताजे फल और सब्जियां खाना बेहतर है।