img

हर महिला को हर 27 से 30 दिनों में पीरियड आता है। बारह-तेरह साल की आयु में शुरू होने वाला मासिक धर्म पैंतालीस से पचास साल की उम्र में बंद हो जाता है। इस दौरान बहुत दर्द सहना पड़ता है। इसलिए महिलाओं को कुछ खास दिनों में आराम की जरूरत होती है। पहले महिलाएं इस दौरान अपने घरों में आराम करती थीं। धीरे-धीरे वक्त बदला। महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने लगीं, ऑफिस जाने लगीं।

पीरियड्स के चार-पांच दिनों के दौरान महिलाओं को तेज दर्द का अहसास होता है। कई बार इसका असर उनके काम या निजी जिंदगी पर भी पड़ता है। इस दौरान उन्हें काम करते हुए अधिक तनाव झेलना पड़ता है। इसी कड़ी में स्पेन ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। स्पेन की संसद द्वारा पारित एक कानून के अनुसार, उस देश में महिलाएं अपने मासिक धर्म के दौरान छुट्टी ले सकेंगी। इस दौरान अवैतनिक अवकाश देने का निर्णय लिया गया है।

कानून को लेकर हर तरफ हो रही तारीफ

इस कानून के प्रस्ताव को वहां की संसद में 185 में से 154 वोट मिले हैं। इस प्रस्ताव को अपनाने के बाद, स्पेन उन कुछ मुल्कों में से एक बन गया है, जो पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अवकाश प्रदान करता है। साथ ही स्पेन ऐसा ऐतिहासिक फैसला लेने वाला पहला यूरोपीय देश बन गया है। जापान, इंडोनेशिया और जाम्बिया जैसे कुछ देशों ने इस मासिक धर्म अवकाश के संबंध में लंबे समय से कानून बनाए हैं। मंत्री इरेन मोंटेरो ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से यह ऐतिहासिक फैसला है. स्पेन द्वारा निभाई गई भूमिका की पूरे दुनिया में तारीफ हो रही है।
 

--Advertisement--