_1143012841.png)
Up Kiran,Digital Desk: देश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कई राज्यों में तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिलेगी, मगर कुछ इलाकों में भारी नुकसान की भी आशंका है। आइए जानते हैं राज्य में कब और कैसे बदलेगा मौसम।
मौसम संबंधी चेतावनी पर एक नजर
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़: 29-30 अप्रैल: विशेष रूप से दक्षिणी भागों में गर्म परिस्थितियाँ। 1 मई को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।
पंजाब के मौसम का हाल जानें
मौसम विभाग ने पंजाब में अगले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। आज राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, मगर तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ के अनुसार, पंजाब में 1 मई 2025 तक लू का प्रकोप जारी रहेगा। साथ ही, 1 मई को हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में गरज, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट है। जबकि अन्य जिलों में लू की स्थिति रह सकती है।
1 मई तक अलर्ट जारी
28 अप्रैल (पहला दिन): पंजाब के उत्तरी जिलों (जैसे पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर आदि) में मौसम सामान्य रहेगा, जबकि दक्षिणी जिलों (जैसे फाजिल्का, बठिंडा, फरीदकोट आदि) में लू चलने की चेतावनी है। 29 अप्रैल (दूसरा दिन): राज्य के अधिकांश भागों में येलो अलर्ट जारी रहेगा।
30 अप्रैल (तीसरा दिन): चेतावनी जारी रहेगी मगर कुछ उत्तरी और पूर्वी भागों में स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
1 मई (दिन 4): पंजाब का आधा हिस्सा ग्रीन जोन में आ जाएगा, जिसका मतलब है कि वहां कोई मौसम चेतावनी नहीं होगी, जबकि कुछ दक्षिणी जिले अभी भी चेतावनी के दायरे में रहेंगे।
--Advertisement--