img

Indian Railways: ट्रेन से सफर करना सभी के लिए आरामदायक और सुविधाओं से भरपूर है। रेलवे को देखकर कई लोगों के मन में अलग-अलग सवाल आते हैं। इसी तरह सवाल के भीतर एक सवाल यह भी है कि एक ट्रेन बनाने में कितना खर्च आता है? विस्तार से जानें।

आज हम आपको बताएंगे कि एक ट्रेन बनाने में कितना खर्च आता है। हम आपको इसके बारे में बताएंगे। 24 कोच वाली ट्रेन बनाने में 55 से 75 करोड़ रुपये का खर्च आता है। जिसमें एक एसी कोच के निर्माण में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत आती है। एक स्लीपर कोच बनाने में करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत आती है। एक जनरल डिब्बे को बनाने में लगभग 1 करोड़ रुपये का खर्च आता है।

आपको बता दें कि भारतीय रेलवे देश की लाइफ लाइन है। ये दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारतीय रेलवे का संचालन भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा किया जाता है और ये हर रोज करोड़ों यात्रियों और हजारों टन माल की ढुलाई करता है। 16 अप्रैल 1853 को हिंदुस्तान में पहली ट्रेन चली। ये रेलगाड़ी मुंबई के बोरीबंदर (अब छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) से ठाणे तक चली थी। देश में ट्रेन हर वर्ग के लोगों के लिए यात्रा में एक पसंददीदा और महत्वपूर्ण साधन है।