img

ambani lifestyle: मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वो अपनी पत्नी नीता अंबानी और परिवार के साथ एंटीलिया में रहते हैं। ये दुनिया के सबसे आलीशान घरों में से एक है।

लोगों के मन में अक्सर ये प्रश्न आता है कि इस आलीशान भवन के संचालन की देखरेख के लिए कितने लोगों की आवश्यकता होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'एंटीलिया' में 500 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। ये कर्मचारी यह सुनिश्चित करने में मदद करते हैं कि दैनिक घरेलू काम सुचारू रूप से चलें।

एंटीलिया में काम करने वाले नौकरों को अच्छा वेतन मिलता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कई नौकरों का मासिक वेतन डेढ़ से दो लाख रुपये के बीच है। यह वेतन बहुत आकर्षक है और उनके दैनिक जीवन को बहुत आरामदायक बनाता है।

वेतन के अलावा एंटीलिया के कर्मचारियों को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। उन्हें कॉर्पोरेट कर्मचारियों की तरह चिकित्सा बीमा और अन्य लाभ प्रदान किए जाते हैं। उनके वेतन और लाभ उनके काम और जिम्मेदारियों के अनुसार निर्धारित किए जाते हैं। हाउसकीपिंग, सुरक्षा, रसोइया, निजी सहायक, हर कर्मचारी घर के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अंबानी परिवार भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों को बहुत महत्व देता है। मंगलवार को भी उनकी ये विशेषता स्पष्ट दिखी। मुकेश अंबानी अपने परिवार की चार पीढ़ियों के साथ महाकुंभ पहुंचे और परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई। मुकेश अंबानी के साथ उनके दोनों बच्चे आकाश अंबानी और अनंत अंबानी, आकाश की पत्नी श्लोका अंबानी और उनके बच्चे पृथ्वी और वेद तथा अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट भी थे।