img

Kolkata Rape Case: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी संजय राय फिलहाल जेल में है। मगर अब जेल में उनकी छेड़खानी देखने को मिल रही है। वो अब चपाती-सब्जी खाने की बजाय चाइनीज खाना खाना चाहते हैं। संजय रॉय नई चीजों की मांग कर रहे हैं। पहले उसने मटन मांगा था। उसे सोने के लिए भी वक्त चाहिए था और अब उसे अंडे और चजनीज़ चाहिए।

पॉलीग्राफ टेस्ट से पहले उन्हें प्रेसीडेंसी जेल के सेल नंबर 21 में रखा गया था। अब वो जेल में सादा खाना खाकर बोर हो गया है, इसलिए वह चाइनीज खाना खाना चाहता है, उसने जेल प्रशासन से गुहार लगाई है। हालांकि, जेल प्रशासन ने उन्हें कड़े शब्दों में फटकार लगाई और अंडे, चाइनीज फूड देने से साफ इनकार कर दिया।

जेल के नियमों के मुताबिक, कैदियों को वही खाना दिया जाता है जो सभी कैदी खाते हैं और किसी भी कैदी को घर का खाना खाने की इजाजत नहीं है, क्योंकि ये जेल के नियमों के खिलाफ है। सूत्रों के मुताबिक, जेल में परोसी जाने वाली चपातियां और सब्जियां देखकर संजय रॉय नाराज हो गए और अंडे, चाइनीज की मांग करने लगे। अफसरों की फटकार के बाद रोटी-सब्जी खाई।

ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के आरोपी संजय रॉय को लगता है कि उसे अपने कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है। वह तो बस चैन की नींद सोना चाहता है। सीबीआई हिरासत से सुधार गृह में भेजे जाने के बाद उन्होंने शांति से सोने के लिए और समय मांगा था। अब उन्होंने चाइनीज की मांग की, वह पूरी नहीं हुई।

--Advertisement--