img

भारत में श्रद्धा वॉकर हत्याकांड से पूरा देश दहल उठा था। लिव इन में रहने वाले श्रद्धा के आरोपी आफताब ने उसके शरीर के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया। इस घटना के सामने आते ही लोगों में दहशत फैल गई। इसी तरह एक और घटना घटी है। सोशल मीडिया पर एक मॉडल की फोटो और वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें उनके साथ हुई घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।

मॉडल का नाम एबी चोई था। जिसकी बेरहमी से हत्या की गई है। मॉडल की हत्या के बाद उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए थे। जबकि पैर फ्रिज में पाए गए थे, शरीर के बाकी हिस्सों को अभी पुलिस को नहीं मिला है। यह मामला हांगकांग का है। पुलिस ने चोई के पहले पति और उसके रिश्तेदारों के विरूद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। 5 लोगों को अरेस्ट किया गया है।

पुलिस ने बताया कि शव के अवशेष भी घर में एक बर्तन में मिले हैं। उसके पूर्व ससुर और उसके ससुर के बड़े भाई पर हांगकांग मॉडल एबी चोई की हत्या का इल्जाम लगाया गया है। साथ ही उसकी पूर्व सास पर न्याय में बाधा डालने का इल्जाम लगाया है। अफसरों ने मॉडल के 28 वर्षीय पूर्व पति को शनिवार को अरेस्ट कर लिया। मॉडल कई दिनों से लापता थी। वह कहां गई किसी को पता नहीं चला।

कैसे हुआ हत्या का खुलासा?

मामला तब सामने आया जब पुलिस अफसरों को शुक्रवार को हांगकांग के ताई पो गांव में एक महिला के शरीर के अंग मिले। ये टुकड़े गांव के एक घर में फ्रिज में रखे हुए थे। पुलिस अफसर एलन चुंग ने शनिवार को बताया कि इस मकान से अन्य सामान भी जब्त किया गया है। इसमें मीट ग्राइंडर, आरा, रेनकोट, दस्ताने और मास्क शामिल हैं। जांच में पता चला कि एब्बी चोई का अपने पूर्व पति और उनके परिवार के साथ आर्थिक विवाद था।

पुलिस को महिला के कटे पैर फ्रिज में मिले। तब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि पैर पाई चोई का है या किसी अन्य महिला का। हालांकि जब घर की तलाशी ली गई तो घर में चोई का पहचान पत्र, क्रेडिट कार्ड और अन्य सामान भी मिला। इससे पुष्टि हुई कि कटा हुआ पैर उसका ही था। घटनास्थल पर चोई का सिर, धड़ और हाथ नहीं मिले। पुलिस अभी क्षेत्र में शरीर के अंगो को खोज रही है।

--Advertisement--