img

corrupt country: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने भ्रष्टाचारी देशों की रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग को प्रकाशित करने के लिए CPI ने सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार के कथित स्तर के आधार पर 180 देशों और क्षेत्रों को रैंक किया है। इसमें देशों को 0 से 100 के बीच अंक दिए जाते हैं। इस रैंकिंग में उच्च अंक पाने वाले देशों को भ्रष्टाचार मुक्त या कम भ्रष्ट माना जाता है, जबकि शून्य अंक पाने वाले देशों को सबसे भ्रष्ट माना जाता है।

मंगलवार को जारी सीपीआई रिपोर्ट के अनुसार, 2024 भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत 180 देशों में से 96वें स्थान पर है। 2023 की तुलना में इस रैंकिंग में भारत एक अंक नीचे आ गया है।

जब भारत के पड़ोसी देशों की बात आती है तो पाकिस्तान (135) और श्रीलंका (121) स्थान पर हैं। बांग्लादेश 149वें स्थान पर है। चीन ने इस रैंकिंग में 76वां स्थान हासिल किया है। भ्रष्टाचार मुक्त देशों की सूची में डेनमार्क पहले स्थान पर है। फिनलैंड दूसरे स्थान पर और सिंगापुर तीसरे स्थान पर है।

सीपीआई ने अपनी 2024 की रिपोर्ट में कहा कि दुनिया के अधिकांश देशों में भ्रष्टाचार एक गंभीर समस्या बन गई है। हालाँकि, कुछ देशों में सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2012 के बाद से 32 देशों ने अपने यहां भ्रष्टाचार के स्तर में अच्छी खासी कमी लायी है।