img

Up Kiran, Digital Desk: स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच एक छोटा सा देश है जिसकी न तो अपनी भाषा है और न ही अपनी मुद्रा, फिर भी यह दुनिया के सबसे अमीर और समृद्ध देशों में गिना जाता है। यहाँ अपराध इतना कम है कि पूरे देश की 30 हज़ार की आबादी को संभालने के लिए सिर्फ़ 100 पुलिस अधिकारी हैं। इस देश में लोगों को पैसा कमाने के लिए नौकरी या काम की भी ज़रूरत नहीं है। यहाँ के लोग रियल एस्टेट, राजघराने, पर्यटन और अन्य व्यवसायों से कमाई करते हैं।

स्विट्जरलैंड की सीमा से लगे देश लिकटेंस्टीन में अपराध दर इतनी कम है कि सिर्फ़ सात लोग ही जेल में हैं। प्राकृतिक सुंदरता के अलावा, इस देश के लोग बेहद खुशमिजाज़ हैं। ज़्यादातर लोग घूमने-फिरने और मौज-मस्ती में समय बिताते हैं। लिकटेंस्टीन की गिनती सबसे सुरक्षित और अमीर देशों में होती है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इतना समृद्ध होने के बावजूद, इस देश में कोई हवाई अड्डा नहीं है। ऐसे में लोगों को विदेश यात्रा करने के लिए किसी नज़दीकी देश से हवाई जहाज़ लेना पड़ता है। इस देश की न तो अपनी भाषा है और न ही अपनी मुद्रा। यहाँ के लोग स्विस फ़्रैंक का इस्तेमाल करते हैं। ज़्यादातर लोग जर्मन भाषी हैं।

यहाँ के लोग बिना मेहनत किए इतना कमा लेते हैं कि पूरी ज़िंदगी मौज-मस्ती में बिता देते हैं। इस देश पर कोई विदेशी कर्ज़ नहीं है और यह अपने नागरिकों से ज़्यादा टैक्स भी नहीं वसूलता। यहाँ अपराध दर इतनी कम है कि पूरे देश में सिर्फ़ 100 पुलिस अधिकारी हैं। दुनिया भर से लोग यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता देखने आते हैं।

--Advertisement--