img

UP News: यूपी के कुशीनगर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी जोड़े को तालिबानी अंदाज में सजा दी गई। यह घटना कसया थाने के परसाखाड़ गांव की है।

प्रेमी-प्रेमिका रात में एक दूसरे से मिलने पहुंचे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया और समाज के चंद लोगों ने उन पर हमला कर दिया। प्रेमी युगल रहम की गुहार लगाता रहा, मगर किसी ने उन पर दया नहीं दिखाई। इतना ही नहीं, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उनकी मदद करने की बजाय घटना का वीडियो बनाने लगी। पुलिस ने दर्ज शिकायत पर चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा

इस घटना के अनुसार, लड़की के घरवालों ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया और उन्हें बेरहमी से सजा दी। लड़की के चाचा और भाई ने दोनों को खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा। इस दौरान लड़की चंदा और लड़का गुलशन बार-बार लोगों से माफी मांगते रहे, मगर किसी ने उनकी एक नहीं सुनी। इतना ही नहीं, लड़की के बाल भी काट दिए गए। इस अत्याचार के बीच कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बचाया।

परिवार द्वारा क्रूर दुर्व्यवहार

इस मामले में पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस पर प्रेमी युगल की मदद करने से पहले उनका वीडियो बनाने का आरोप है। लोगों का इल्जाम है कि पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया, जिससे स्थिति और भी खराब हो गई। पुलिस के इस व्यवहार से स्थानीय लोगों में गुस्सा बढ़ गया है और इस घटना ने पुलिस की निष्क्रियता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो बनाने और समय पर सहायता न करने के लिए पुलिस की आलोचना हो रही है।
 

--Advertisement--