
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 11 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया। इस तबादले में प्रयागराज, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, बाराबंकी और बहराइच जैसे प्रमुख जिलों के पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा का तबादला विशेष रूप से चर्चा में है, क्योंकि यह लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के साथ उनके कथित विवाद के बीच हुआ है।
यहां दी गई है ट्रांसफर आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट
नीलाब्जा चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक (एटीएस, लखनऊ) को अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, लखनऊ नियुक्त किया गया।
अजय कुमार मिश्रा, पुलिस आयुक्त (गाजियाबाद) को पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज रेंज नियुक्त किया गया।
जे रविन्द्र गौड़ पुलिस आयुक्त (आगरा) को पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद नियुक्त किया गया।
दीपक कुमार पुलिस महानिरीक्षक (आगरा रेंज) को पुलिस आयुक्त, आगरा नियुक्त किया गया।
प्रेम कुमार गौतम पुलिस महानिरीक्षक (प्रयागराज रेंज) को पुलिस महानिरीक्षक, एटीएस, लखनऊ नियुक्त किया गया।
शैलेश कुमार पाण्डेय उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (मथुरा) को पुलिस महानिरीक्षक, आगरा रेंज नियुक्त किया गया।
अनिल कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (बुलंदशहर) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा नियुक्त किया गया।
दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक (बाराबंकी) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बुलंदशहर नियुक्त किया गया।
प्रेमचंद, पुलिस अधीक्षक (पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ) को सेनानायक, छठी बटालियन पीएसी, मेरठ नियुक्त किया गया।
अमित विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक (बहराइच) को पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी नियुक्त किया गया।
सूरज कुमार राय, सेनानायक (छठी वाहिनी पीएसी, मेरठ) को पुलिस अधीक्षक, बहराइच नियुक्त किया गया।