img

Up Kiran, Digital Desk: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले से एक ऐसी खबर आई है कि हर कोई हैरान रह गया। एक शादीशुदा महिला जो पांच बच्चों की मां है उसने अपने 18 साल के प्रेमी से निकाह कर लिया। सबसे बड़ी बात यह कि शादी पति के सामने ही हुई।

ये पूरा वाकया जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुर्द गांव का है। महिला का नाम तो सामने नहीं आया लेकिन उसका प्रेमी निखिल देवरिया में कबाड़ का कारोबार करता है। दोनों की मुलाकात वहीं हुई थी। धीरे धीरे बातें बढ़ीं और प्यार हो गया। फिर दोनों ने भागने का प्लान बनाया।

एक दिन निखिल देवरिया से महिला को लेकर भाग आया। दोनों अम्बेडकरनगर पहुंचे और साथ रहने का फैसला कर लिया। जब पति को पता चला तो वह भी तुरंत अम्बेडकरनगर आ गया। पहले तो तीनों के बीच लंबी बातचीत हुई। पति समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन महिला नहीं मानी। उसने साफ कह दिया कि अब वह निखिल के साथ ही रहेगी और उसी से शादी करेगी।

फिर जो हुआ वो किसी ने सोचा भी नहीं था। बुधवार को तीनों रामनगर के शिव मंदिर पहुंचे। वहां विधि विधान से महिला और निखिल की शादी हो गई। सबसे हैरानी वाली बात ये रही कि सारे रस्में पति की मौजूदगी में हुईं। मंगलसूत्र डाला गया फेरे हुए और फिर पति ने खुद अपनी पत्नी का हाथ निखिल के हाथ में रख दिया। इसके बाद वह अपने पांचों बच्चों को लेकर चुपचाप घर लौट गया।

ये अनोखी शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग कह रहे हैं कि प्यार में इंसान क्या क्या नहीं कर जाता। कोई इसे सच्चा प्यार बता रहा है तो कोई पति की उदारता पर तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी ये खबर तेजी से फैल रही है।