पोषक तत्वों का खजाना Mushroom, आज ही से शुरू करें खाना, मिलेगा जबरदस्त फायदा

img

यूपी किरण डेस्क। मशरूम स्वाद और सेहत का खजाना माना जाता है। वतमान समय में यह लोगों की पहली पसंद बन चुका है। जो लो मशरूम नहीं खाते वे भी इसके फायदों का बखान करते हैं। आज नई पीढ़ी मशरूम को पनीर से भी ज्यादा पसंद करती है। बाजार में इसकी कई वैराइटी उपलब्ध है। शादियों और पार्टियों में इसका इस्तेमाल सब्जी व सलाद बनाने में किया जाता है। तो आइए, जानते हैं मशरूम के स्वाद और सेहत के बारे में ...

शाकाहारी लोगों के सेहत के लिए मशरूम वरदान साबित हो रहा है। यह हड्डियों को ताकतवर बनाता है। दरअसल, मशरूम फाइबर, विटामिन-डी, प्रोटीन, जिंक और सेलेनियम का स्रोत है। बढ़ती उम्र के साथ मशरूम को भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से बुढ़ापे में भी हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। बच्चों और किशोरों के लिए भी मशरूम खाना बेहद मुफीद है।

चिकित्सकों के अनुसार मशरूम में कार्बोहाइड्रेट्स और शुगर लेवल को कंट्रोल करने की अद्भुत क्षमता होती है। शुगर के मरीजों के लिए इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। मशरूम का लो कैलोरी और कम फैट वजन कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसके साथ ही मशरूम में पाए जाने वाले कई पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इसमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। मशरूम खाने से बैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ने की ताकत में इजाफा होता है। 

इसी तरह मशरूम में भरपूर मात्रा में फॉलिक एसिड और आयरन पाया जाता है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है। इसके साथ ही मशरूम में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर की सूजन को कम कर उसे हेल्दी बनाने का काम करते हैं। सेहत के साथ ही मशरूम सौंदर्य में भी वृद्ध करता है। इसे खाने से त्वचा से संबंधित तमाम समस्याओं से बचा जा सकता है। सामान्य तौर पर मशरूम कोमल त्वचा के लिए वरदान माना जाता है। 

Related News