img

Up kiran,Digital Desk : मुजफ्फरपुर में बढ़ते अपराध और थानों पर काम के बढ़ते बोझ को देखते हुए पुलिस विभाग ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। जिले के सभी 46 थानों और ओपी (पुलिस चौकी) में अब एक अपर थानाध्यक्ष (Additional SHO) की तैनाती कर दी गई है। बुधवार देर शाम जिले के एसएसपी (SSP) सुशील कुमार ने इसका आधिकारिक आदेश जारी किया। माना जा रहा है कि इस बड़े फेरबदल से न सिर्फ क्राइम कंट्रोल में मदद मिलेगी, बल्कि सालों से धूल फांक रही फाइलों और पेंडिंग केसों की जांच में भी तेजी आएगी।

क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

अबतक होता यह था कि थाने की पूरी जिम्मेदारी अकेले थानाध्यक्ष (SHO) के कंधों पर होती थी। क्राइम कंट्रोल से लेकर केस की जांच-पड़ताल (अनुसंधान), वीआईपी मूवमेंट और कानूनी प्रक्रियाओं तक, सब कुछ एक ही अफसर को देखना पड़ता था। इस वजह से उन पर काम का दबाव बहुत ज्यादा था, जिसका सीधा असर केसों की जांच की रफ्तार पर पड़ता था।

लेकिन अब एक अपर थानाध्यक्ष की तैनाती से काम बंट जाएगा। इससे एक अफसर जहां कानून-व्यवस्था और क्राइम कंट्रोल पर फोकस कर पाएगा, वहीं दूसरा अफसर केस की जांच, सुपरविजन और पेंडिंग मामलों को निपटाने पर ध्यान देगा।

एसएसपी ने सभी नए नियुक्त किए गए अफसरों को आदेश मिलने के 24 घंटे के भीतर अपनी-अपनी तैनाती वाले थाने में पदभार ग्रहण करने का सख्त निर्देश दिया है।

देखिए, आपके थाने में कौन बना नया अपर प्रभारी (पूरी लिस्ट)

क्रम संख्याअधिकारी का नामपदतैनाती थाना/ओपी
1पु.अ.नि. जितेंद्र महतोअपर थानाध्यक्षअहियापुर
2पु.अ.नि. सनोवर प्रवीणअपर थानाध्यक्षऔराई
3पु.अ.नि. चाँदनी कुमारीअपर थानाध्यक्षब्रह्मपुरा
4पु.अ.नि. मनीष कुमार द्वितीयअपर थानाध्यक्षगायघाट
5परि.पु.अ.नि. शिबु कुमारीअपर थानाध्यक्षहथौड़ी
6पु.अ.नि. कुमार गौरव श्रीवास्तवअपर थानाध्यक्षकाँटी
7पु.अ.नि. कृष्ण कांत मिश्राअपर थानाध्यक्षकरजा
8पु.अ.नि. प्रहलाद कुमार देवअपर थानाध्यक्षकटरा
9पु.अ.नि. विनोद कुमारअपर थानाध्यक्षकाजी मोहम्मदपुर
10पु.अ.नि. निरेन्द्र कुमारअपर थानाध्यक्षकुढ़नी
11पु.अ.नि. पुनम कुमारीअपर थानाध्यक्षमहिला थाना
12पु.अ.नि. देवपुजन प्रजापतिअपर थानाध्यक्षमनियारी
13पु.अ.नि. लाईक अहमदअपर थानाध्यक्षमीनापुर
14पु.अ.नि. रामप्रवेश उराँवअपर थानाध्यक्षमोतीपुर
15पु.अ.नि. तेज प्रकाश सिंहअपर थानाध्यक्षमुशहरी
16पु.अ.नि. रविकांत दुबेअपर थानाध्यक्षनगर थाना
17पु.अ.नि. आलोक कुमारअपर थानाध्यक्षपारू
18पु.अ.नि. अभिनंदन कुमारअपर थानाध्यक्षपीयर
19पु.अ.नि. सुजाता कुमारीअपर थानाध्यक्षरामपुर हरि
20पु.अ.नि. राजीव कुमारअपर थानाध्यक्षसदर
21पु.अ.नि. अशोक रामअपर थानाध्यक्षसाहेबगंज
22पु.अ.नि. रविकांत कुमारअपर थानाध्यक्षसकरा
23पु.अ.नि. मो. नौशाद आलमअपर थानाध्यक्षसरैया
24पु.अ.नि. कुमारी अदितिअपर थानाध्यक्षसिवाईपट्टी
25पु.अ.नि. जगुबिन्दअपर थानाध्यक्षबरूराज
26पु.अ.नि. राजेश कुमार सिंहअपर थानाध्यक्षबोचहां
27पु.अ.नि. अमरेश कुमारअपर थानाध्यक्षदेवरीया
28पु.अ.नि. पंकज कुमारअपर थानाध्यक्षमिठनपुरा
29पु.अ.नि. प्रीति कुमारीअपर थानाध्यक्षकथैया
30पु.अ.नि. राधेश्याम सिंहअपर थानाध्यक्षतुर्की
31पु.अ.नि. राजीव रंजन सिंहअपर थानाध्यक्षफकुली
32प्ररि.पु.अ.नि. सोनू कुमार रावतअपर थानाध्यक्षबरियारपुर
33पु.अ.नि. कंचन कुमारीअपर थानाध्यक्षहत्था
34प्ररि.पु.अ.नि. नवनीत कुमारअपर थानाध्यक्षपानापुर करियात
35पु.अ.नि. दीपक कुमारअपर थानाध्यक्षबेनीबाद
36पु.अ.नि. धर्मेंद्र कुमार पासवानअपर थानाध्यक्षजैतपुर
37पु.अ.नि. सुरेश कुमार सिंहअपर थानाध्यक्षसिकंदरपुर
38पु.अ.नि. सुबोध कुमारअपर थानाध्यक्षबेला
39पु.अ.नि. राजीव रामअपर थानाध्यक्षअनुसूचित जाति/जनजाति थाना
40पु.अ.नि. लखेन्द्र कुमार महतोअपर थानाध्यक्षयातायात थाना
41पु.अ.नि. बबिता कुमारीअपर थानाध्यक्षविश्वविद्यालय थाना
42पु.अ.नि. मो. असलमअपर थानाध्यक्षजजुआर ओपी
43पु.अ.नि. विजय कांत सिंहअपर थानाध्यक्षगरहाँ ओपी
44पु.अ.नि. शिखा रानीअपर थानाध्यक्षSKMCH ओपी
45पु.अ.नि. शिखा कुमारीअपर थानाध्यक्षराजेपुर ओपी
46पु.अ.नि. राजीव रंजन कुमारअपर थानाध्यक्षपानापुर ओपी