Up Kiran, Digital Desk: शाम होते ही घर के बल्ब जलते ही उनके आस-पास कीट-पतंगे मंडराने लगते हैं, जो न केवल देखने में अजीब लगते हैं बल्कि खाने-पीने की चीजों में गिरने का भी डर बना रहता है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी बारे में:
कीड़े क्यों आकर्षित होते हैं बल्ब की रोशनी से?
वास्तव में, कुछ कीटों का स्वभाव फोटोटैक्टिक होता है, मतलब वे तेज रोशनी के प्रति आकर्षित होते हैं। जब अंधेरे में किसी स्थान से उजाला निकलता है, तो ये कीट उसी दिशा में उड़ने लगते हैं। यही कारण है कि बल्ब या मोमबत्तियों के आसपास ये कीड़े दिखाई देते हैं। कभी-कभी ये कीट गर्मी से मर भी जाते हैं, जिससे घर में गंदगी और दुर्गंध फैलने लगती है।
कीटों से बचने के लिए जाली का इस्तेमाल करें
कीटों की आमतौर पर घर में घुसने की मुख्य वजह खिड़कियां और दरवाजे होते हैं। ऐसे में, शाम के समय खिड़कियां और दरवाजे बंद रखना चाहिए। इसके अलावा, इनपर महीन जाली लगवाना भी एक असरदार उपाय है, ताकि कीट अंदर न आ सकें।
नीम का तेल है सबसे असरदार
नीम का तेल कीटों को दूर भगाने के लिए एक बेहतरीन उपाय है। आधे कप नीम के तेल में एक चौथाई पानी मिलाकर इसे स्प्रे बोतल में भर लें। फिर, इस मिश्रण को शाम के समय खिड़कियों, दरवाजों और बल्ब के आसपास स्प्रे करें। नीम की तीव्र गंध से कीड़े भाग जाते हैं।
लौंग और कपूर से करें घर की शुद्धता
शाम के समय कपूर और लौंग जलाकर पूरे घर में फैलाएं। इससे कीटों को दूर रखा जा सकता है और घर में एक ताजगी की महक भी रहेगी। अगर इन दोनों को गोबर के उपलों पर रखकर जलाया जाए तो मच्छरों से भी छुटकारा मिल सकता है।
नींबू और लौंग का मिश्रण
नींबू और लौंग का संयोजन भी कीटों को दूर रखने का एक शानदार तरीका है। नींबू को आधे काटकर उसमें 5-6 लौंग गाढ़ दें। अब इन नींबुओं को घर के कोनों या खिड़कियों के पास रखें। इसकी महक से कीट पास नहीं आते।
सिरका और नींबू का स्प्रे
सिरके और नींबू का मिश्रण भी घर में कीटों से निजात दिलाने का असरदार तरीका है। एक कप सिरके में दो नींबू का रस डालकर इसे एक लीटर पानी में मिला लें। फिर इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर खिड़कियों और दरवाजों के पास छिड़कें। यह स्प्रे कीटों को घर में घुसने से रोकता है और घर को ताजगी से भर देता है।
सरसों के तेल का उपयोग
सरसों का तेल भी एक प्राकृतिक उपाय है। किसी प्लास्टिक बैग में सरसों का तेल लगाकर इसे बल्ब के पास लटका दें। इसकी गंध से कीट दूर रहते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि यह तरीका दीवारों के पास लगे बल्बों के लिए न अपनाएं, क्योंकि इससे दीवारों पर दाग लग सकते हैं। इसे बालकनी या गेट के बाहर लगे बल्बों पर आजमाएं।

_1307742180_100x75.png)


_1083405203_100x75.png)