img

एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अदानी ग्रुप को लेकर अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने इल्जाम लगाया कि अडानी ग्रुप के शेयरों की कीमत ज्यादा है।

उन्होंने अडानी समूह के खातों में गड़बड़ी के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इस खुलासे के बाद अदानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई। अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है। मार्केट कैप लगातार घट रहा है।

ये कंपनियां पहले भी फेल हो चुकी हैं

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी के शेयरों में 25 फीसदी की गिरावट आई। अडानी ग्रुप की निगेटिव रिपोर्ट आने से पहले ही हिंडनबर्ग कई कंपनियों के विरूद्ध रिपोर्ट जारी कर चुका है। 

सन् 2020 में लगभग 16 रिपोर्ट जारी की गईं। इन खबरों पर कंपनियों के शेयरों में औसतन 15 फीसदी की गिरावट आई। हिंडनबर्ग ने निकोला, SCWORX, Genius Brand, Ideanomic, Vince Finance, Genius Brands, SC Wrox, HF Food, Bloom Energy, Aphria, Twitter Inc. के विरूद्ध रिपोर्ट दायर की है।

--Advertisement--