
Punjab Kings: 2024 भारतीय खेलों के लिए यादगार वर्ष रहा। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में चमक बिखेरी, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत T20 वर्ल्ड चैंपियन बना और विनेश फोगाट जैसी महिला पहलवानों ने देश का नाम रोशन किया। मगर क्या आप यकीन करेंगे कि गूगल पर इन सभी दिग्गजों से ज्यादा एक ऐसे क्रिकेटर को सर्च किया गया, जिसने अभी तक भारत के लिए एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है?
इस क्रिकेटर का नाम शशांक सिंह है। सिंह बीते आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेले थे। शशांक ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं और भारत में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किए गए क्रिकेटर बन गए। यहां तक कि उन्हें रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या से भी ज्यादा सर्च किया गया।
जब शशांक को यह खबर मिली कि वह 2024 में भारत में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किए गए क्रिकेटर बने हैं, तो वह खुद हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि गूगल दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों की सूची जारी करता है। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। ये जानकर अच्छा लगता है कि भारत और दुनिया भर के लोग मेरा नाम सर्च कर रहे हैं और जान रहे हैं कि मैं क्या करता हूं।
ऐसे मिली प्रसिद्धी
शशांक सिंह ने आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 29 गेंदों में 61 रन की विस्फोटक पारी खेली थी, जिससे उनकी टीम को जीत मिली।* इस शानदार प्रदर्शन के बाद वह रातों-रात खेल जगत में चर्चा का विषय बन गए।
--Advertisement--