_1155623810.png)
Up Kiran, Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार अब मक्का, बाजरा और ज्वार जैसे मोटे अनाज की सरकारी खरीद करेगी और इसके लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में भी इजाफा किया गया है। यह कदम न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाएगा, बल्कि पोषण और कृषि विविधता को भी बढ़ावा देगा।
रजिस्ट्रेशन शुरू – 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलेगी खरीद प्रक्रिया
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, 2025-26 खरीफ सत्र के लिए मोटे अनाज की खरीद 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इस दौरान केवल पंजीकृत किसान ही खरीद प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
किसानों को अपना पंजीकरण या नवीनीकरण fcs.up.gov.in या ‘यूपी किसान मित्र ऐप’ के माध्यम से कराना अनिवार्य है। इसके बिना कोई भी किसान सरकारी खरीद में भाग नहीं ले सकेगा।
कहाँ होगा अनाज की खरीद – जिलेवार जानकारी देखें
मक्का की खरीद इन जिलों में होगी:
बदायूं, बुलंदशहर, हरदोई, उन्नाव, मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, कानपुर नगर-देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, बहराइच, गोंडा, बलिया, जौनपुर, फर्रुखाबाद, मिर्जापुर, सोनभद्र, देवरिया और ललितपुर।
बाजरा की खरीद इन जिलों में होगी:
बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, संभल, रामपुर, अमरोहा, मथुरा, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, जालौन सहित कुल 34 जिले।
ज्वार की खरीद इन जिलों में होगी:
बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, जालौन, मिर्जापुर, कानपुर देहात, फतेहपुर, उन्नाव और हरदोई।
नया MSP रेट – जानिए कितना मिलेगा पैसा
अनाज | नया MSP (₹ प्रति क्विंटल) |
---|---|
मक्का | ₹2400 |
बाजरा | ₹2775 |
संकर ज्वार | ₹3699 |
मालवंडी ज्वार | ₹3749 |