img

Indian beaches: भारतीयों को घूमना-फिरना बहुत पसंद है। कुछ लोग पहाड़ों में समय बिताना पसंद करते हैं, जबकि अन्य समुद्र के किनारे शांत समुद्र तट की शांति का आनंद लेते हैं। आज हम देश के उन समुद्र तटों के बारे में बात करेंगे जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ये ऐसे समुद्र तट हैं जहाँ आप बगैर कपड़ों के न्यूड होकर घूम सकते हैं-

लक्षद्वीप में अगत्ती द्वीप बीच को टॉपलेस बीच के नाम से भी जाना जाता है। ये द्वीप नारियल और ताड़ के पेड़ों के लिए मशहूर है। यहां की सफेद रेत लोगों को खूब लुभाती है। इस बीच पर आपको कई न्यूडिस्ट मिल जाएंगे। ध्यान देने वाली बात ये है कि हर कोई इस बीच पर यूं ही नहीं जा सकता, यहां तक ​​पहुंचने के लिए खास अनुमति की जरूरत होती है।

मारारी बीच एक प्राचीन और अछूता अनुभव प्रदान करता है। यहाँ आप बिना किसी शर्मिंदगी के समुद्र की लहरों का आनंद ले सकते हैं और धूप सेंक सकते हैं। कम भीड़भाड़ वाला होने के कारण, मारारी बीच उन लोगों के लिए सबसे अच्छी जगह है जो लोगों की नज़रों से दूर रहना चाहते हैं।

गोवा के बारे में ज़्यादा कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन जब बात ओज़रान बीच की आती है, तो शायद ही कोई इसके बारे में जानता हो। यह बीच हिप्पी और विदेशियों के बीच बहुत मशहूर है, जो इस जगह को एकांत के लिए चुनते हैं और अपनी पसंद के हिसाब से समय बिताते हैं। ये उन लोगों के लिए स्वर्ग है जो गोवा के माहौल का अनुभव करना चाहते हैं और भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर आराम करना चाहते हैं। यहाँ फ़ोटोग्राफ़ी और वीडियोग्राफ़ी करना प्रतिबंधित है। लेकिन बगैर कपड़ों के रहने पर कोई मनाही नहीं है। 

--Advertisement--