img

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत मजबूत रही है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पैसेंजर व्हीकल्स की थोक बिक्री 43 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले करीब 2 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

SUV सेगमेंट का दबदबा जारी

पैसेंजर व्हीकल्स की इस बढ़ती बिक्री में सबसे अहम योगदान SUV यानी यूटिलिटी व्हीकल्स का रहा है।

वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 43,01,848 पैसेंजर व्हीकल्स की थोक बिक्री हुई।

इनमें से 65 प्रतिशत यानी 27,97,229 यूनिट्स SUV रहीं।

यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2023-24 की 25,20,691 यूनिट्स से 11 प्रतिशत ज्यादा है।

वहीं पैसेंजर कार सेगमेंट में 13 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। इस बार कारों की बिक्री 13,53,287 यूनिट्स रही, जो पिछले साल 15,48,947 यूनिट्स थी।

एक्सपोर्ट में भी नया रिकॉर्ड

SIAM के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्ट 7.7 लाख यूनिट्स रहा, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। पिछले साल की तुलना में यह 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

टू-व्हीलर सेगमेंट में भी दिखा सुधार

टू-व्हीलर्स की थोक बिक्री 9 प्रतिशत बढ़कर 1,96,07,332 यूनिट्स पर पहुंच गई।

पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 1,79,74,365 यूनिट्स था।

ग्रामीण इलाकों में डिमांड बढ़ने को इस वृद्धि का बड़ा कारण माना जा रहा है।

कमर्शियल व्हीकल्स में मिली-जुली तस्वीर

मर्शियल गाड़ियों की कुल बिक्री में 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। यह आंकड़ा 9,56,671 यूनिट्स रहा, जो पिछले साल 9,68,770 यूनिट्स था।

हालांकि, थ्री-व्हीलर कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस बार 7,41,420 यूनिट्स बिके, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 6,94,801 यूनिट्स था।