img

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चल रही गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिनों में गरज के साथ बारिश और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। IMD के अनुसार, दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में 10 अप्रैल (गुरुवार) और 11 अप्रैल (शुक्रवार) को बादल छाए रहने की संभावना है। विशेषज्ञों ने इस अवधि के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज और तेज़ हवाएं चलने का अनुमान लगाया है, जिसमें हवा की गति संभवतः 40 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है।

दस अप्रैल को दिल्ली  व यूपी में अधिकतम पारा 38°C से 40°C के बीच रहने की उम्मीद है। तो वहीं न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रह सकता है। 11 और 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान थोड़ा कम होकर 36°C-38°C रहने का अनुमान है। 11 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 23°C से 25°C के बीच और 12 अप्रैल (शनिवार) को 18°C ​​से 20°C के बीच रहने की उम्मीद है।

12 अप्रैल के बाद कोई महत्वपूर्ण वर्षा की भविष्यवाणी नहीं की गई है, मगर आईएमडी को सप्ताह के शेष दिनों में लू की स्थिति की वापसी की उम्मीद नहीं है। हालांकि, अगले हफ्ते सोमवार 14 अप्रैल से पारे में फिर से वृद्धि होने की संभावना है।

बीते कल को दिल्ली में पिछले तीन सालों में अप्रैल का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, पारा 25.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया- मौसमी औसत से 5.6 डिग्री ज़्यादा। मौसम विभाग ने कहा कि 2024 और 2023 में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक का सबसे ज़्यादा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि पिछले साल यह 23.6 डिग्री सेल्सियस था।