
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। इन दोनों को अक्सर डिनर और पार्टी करते देखा जाता है। मगर दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान दोनों के रिश्ते से काफी खफा हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अर्जुन और उनके पिता बोनी कपूर को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है।
मलाइका की पहली शादी अभिनेता सलमान खान के भाई अरबाज खान से हुई थी। मलाइका और अरबाज की मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। कहते है कि पहली मुलाकात में ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और उन्होंने शादी करने का निर्णय लिया। कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 1999 में शादी कर ली। दोनों का एक बेटा भी है। अरबाज और मलाइका के बेटे का नाम अरहान है। अरहान फिलहाल विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। मगर अरबाज और मलाइका की शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी। शादी के 19 साल बाद दोनों अलग हो गए। अरबाज और मलाइका का 2017 में तलाक हो गया था। तलाक के बाद भी मलाइका सुर्खियों में छाई रहीं।
इसी बीच सलमान अर्जुन के बर्ताव को देखकर उन पर भड़क गए। बाद में अर्जुन ने सलमान को हायर किया। मगर अब अरबाज-मलाइका के तलाक के बाद भी अर्जुन मलाइका के साथ नजर आ रहे हैं. मगर अब सलमान पहले से ज्यादा परेशान हैं। उसके बाद सलमान खान ने अर्जुन और उनके पिता बोनी कपूर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार डेक्कन क्रॉनिकल ने लिखा है कि सलमान ने बोनी और अर्जुन के घर में घुसने पर रोक लगा दी है.
इवेंट की टीम को सलमान की सख्त हिदायत
इस पूरे वाकये से सलमान खान अर्जुन कपूर से बहुत नाराज बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि सलमान खान एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचना चाहते थे। हालांकि, यहां पहुंचने से पहले अभिनेता ने अवॉर्ड समारोह देख रही इवेंट टीम को कुछ सख्त हिदायतें दी थीं। सलमान खान ने इवेंट मैनेजमेंट टीम से कहा था कि इस अवॉर्ड फंक्शन में अर्जुन कपूर को स्टेज पर कोई परफॉर्मेंस नहीं देनी चाहिए. मतलब साफ था कि या तो अर्जुन जाने से पहले परफॉर्म करे या सलमान जाने के बाद परफॉर्म करें।