संजय सिंह का प्राधानमंत्री पर बड़ा आरोप, कहा - पीएम मोदी CCTV से कर रहे अरविंद केजरीवाल की निगरानी

img

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। संजय सिंह ने कहा किपीएम मोदी चौबीसों घंटे सीसीटीवी के जरिये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि LG का कार्यालय भी इसी काम में लगा हुआ है। आप नेता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को तिहाड़ जेल में यातना दी जा रही है।

मंगलवार को मीडिया से मुखातिब संजय सिंह ने कहा कि तिहाड़ में बंद अरविंद केजरीवाल की PMO और LG कार्यालय 24 घंटे निगरानी कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी लिंक मंगा कर देखते हैं कि केजरीवाल क्या कर रहे हैं। आप नेता ने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर इतनी निगरानी क्यों है? क्या दे रख रहे हैं, क्या देखना चाहते हैं? अरविंद केजरीवाल को दवा मिली कि नहीं? खाना मिला कि नहीं? कितना पढ़ रहे हैं? कितना लिख रहे हैं?

आप नेता ने आगे कहा कि आप देखना क्या चाहते हैं? प्रधानमंत्री को 24 घंटे सीसीटीवी का लिंक क्यों चाहिए? आप ये देखना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल कितना बीमार हुए, उनका स्वास्थ्य बिगड़ा की नहीं? वह कितना टूटे, कितना मनोबल टूटा। संजय सिंह ने कहा कि एलजी दिल्ली का काम छोड़कर यह देखने में लगे हैं कि अरविंद केजरीवाल को कितनी प्रताड़ना दी जा रही है।

संजय सिंह ने कहा कि तिहाड़ जेल अरविंद केजरीवाल के लिए यातना गृह बन गया है। हिटलर ने भी अपने विरोधियों के लिए यातना गृह बनाता था। केजरीवाल जेल में रोज झाड़ू लगा रहे हैं। आप सांसद ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ साजिश चल रही है। कोई भी अनहोनी हो सकती है। इसके लिए सीधे PMO कार्यालय और LG जिम्मेदार होंगे।

आप सांसद ने कहा कि अगर  प्रतियोगिता करनी है तो स्कूल, सड़कें और अस्पताल बनाइए।  महंगाई कम कीजिए, महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करिए। आप को किसानों, महिलाओं और युवाओं की चिंता करनी चाहिए। लेकि आप केजरीवाल का मनोबल गिराने की  चिंता कर रहे हैं। उन्हों ने कहा कि इस अत्याचार को पूरा देश देख रहा है। 
 

Related News