_501395206.png)
Up Kiran, Digital Desk: तेलुगु सिनेमा के दो सबसे चर्चित चेहरे – विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना – एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी आने वाली फिल्म नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है।
शनिवार को कई राष्ट्रीय और तेलुगु मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि दोनों स्टार्स ने चुपचाप सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सगाई का यह निजी समारोह शुक्रवार को हैदराबाद में आयोजित किया गया। इसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद थे।
क्या वाकई रिश्ते को नाम दे चुके हैं विजय और रश्मिका?
हालांकि अभी तक न तो विजय देवरकोंडा और न ही रश्मिका मंदाना ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की है। इंडिया टीवी और अन्य प्रमुख चैनलों ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है।
लेकिन अफवाहें यहीं नहीं रुक रहीं। बताया जा रहा है कि ये दोनों फरवरी 2026 में शादी करने की योजना बना रहे हैं।
फिल्मों से शुरू हुआ रिश्ता, अब बनेगा जीवनभर का साथ?
विजय और रश्मिका की जोड़ी को दर्शकों ने पहली बार 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म गीता गोविंदम में देखा था। इसके बाद दोनों ने डियर कॉमरेड में साथ काम किया, जिससे उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने खूब तारीफें बटोरीं।
इन फिल्मों के बाद से ही उनके रिलेशनशिप की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन दोनों ने हमेशा इन पर चुप्पी साधे रखी।