fishermen attacked: मंगलवार की सुबह एक परेशान करने वाली घटना घटी जब श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को हिरासत में लेने के बाद उन पर गोलीबारी कर दी। भारत ने इस घटना पर विरोध जताने के लिए श्रीलंकाई उच्चायुक्त को तलब किया है।
श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार सुबह डेल्फ़्ट द्वीप के पास यह कार्रवाई की। इस घटना में पांच मछुआरे घायल हो गए। इनमें से दो मछुआरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। भारत सरकार ने इस घटना पर औपचारिक विरोध जताने के लिए श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि श्रीलंकाई नौसेना का यह कृत्य अस्वीकार्य है। हमें आज सुबह डेल्फ़्ट द्वीप के निकट 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ते समय श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी किये जाने की सूचना मिली है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि मछली पकड़ने वाली नाव पर सवार 13 मछुआरों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका जाफना टीचिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
_746285340_100x75.jpg)
_320859428_100x75.jpg)

_24590204_100x75.jpg)
_1576707768_100x75.jpg)