_674054214.png)
Up Kiran, Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक अजीबोगरीब घटना घटी है, जो चर्चा का विषय बन गई है। हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में पत्नी के घर पहुंचे दूल्हे को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके पीछे की वजह सुनकर आप भी चौंक सकते हैं।
तीन महीने पहले हुई थी शादी
दोनों का विवाह समारोह मार्च में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुआ था। हालांकि, उस समय कुछ पारंपरिक रस्में बाकी रह जाने के कारण दूल्हे पक्ष ने सोमवार (3 जून) को फिर से भव्य विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया था। दूल्हा दहेज लेकर दुल्हन के घर तो पहुंच गया, मगर वहां से उसे बिना दुल्हन के ही घर लौटना पड़ा।
विवाद की वजह क्या थी
दूल्हा दुल्हन के लिए जरूरी कपड़े, जेवर और श्रृंगार का सामान नहीं लाया था, जो इस विवाद की वजह बनी। दुल्हन के पिता और पूरे परिवार ने इसका कड़ा विरोध किया। इस बीच दुल्हन ने भी शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसलिए ससुराल वालों ने दूल्हे दुल्हन को वापस भेज दिया। इस दौरान कुछ देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही। हालांकि दुल्हन का फैसला अंतिम था।
पुलिस ने क्या कहा
इस घटना के संबंध में हलिया थाने के एसएचओ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायत दर्ज होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
पूरे इलाके में चर्चा का विषय
इस अनोखी घटना ने स्थानीय इलाके में काफी हलचल मचा दी है। शादी के बाद एक बार फिर रस्म निभाने की कोशिश और उसमें दुल्हन का साफ इनकार- यह पूरी कहानी अब सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है।
--Advertisement--