Up kiran,Digital Desk : 3 दिसंबर का दिन कुछ राशियों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आ रहा है, तो कुछ को थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। करियर, पैसा, सेहत और परिवार, हर मोर्चे पर आपके लिए क्या है सितारों का इशारा? आइए जानते हैं...
मेष राशि (Aries)
आज का दिन थोड़ी भागदौड़ और चिंता भरा रह सकता है। आपके विरोधी बने-बनाए काम में अड़चन डाल सकते हैं, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। सेहत का ध्यान रखें और बाहर के खाने-पीने से बचें। किसी भी प्रॉपर्टी विवाद से दूर ही रहें तो अच्छा है। आज अपने मन की बात किसी से भी शेयर न करें।
- लकी नंबर: 5
- लकी रंग: लाल
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें, मन को शांति मिलेगी।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार में चल रहे पुराने मनमुटाव खत्म होंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
- लकी नंबर: 9
- लकी रंग: सफेद
- उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं।
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपके घर मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और सेहत भी अच्छी रहेगी। आज आप कहीं बड़ा निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदा देगा।
- लकी नंबर: 3
- लकी रंग: हरा
- उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। काम में पार्टनर का साथ मिलेगा और आप कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं। परिवार और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। पैसों के मामले में किया गया कोई बड़ा निवेश आपको अच्छा मुनाफा देगा। हालांकि, सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें।
- लकी नंबर: 2
- लकी रंग: सफेद
- उपाय: जरूरतमंद को चावल का दान करें।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से होगी, जो भविष्य में आपके काम आएंगे। सेहत अच्छी रहेगी और पैसों की स्थिति भी मजबूत होगी। बस एक सलाह है- किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से पहले दो बार सोचें।
- लकी नंबर: 1
- लकी रंग: सुनहरा
- उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने वाला है। बेकार की बहस और झगड़ों से खुद को दूर रखें। ऑफिस में अपने बॉस से संबंध अच्छे बनाकर रखें, विवाद की आशंका है। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें, वरना नुकसान हो सकता है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।
- लकी नंबर: 8
- लकी रंग: नीला
- उपाय: मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। पैसों की जरूरत भी पड़ सकती है। किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें, पैसा डूब सकता है।
- लकी नंबर: 6
- लकी रंग: गुलाबी
- उपाय: मां दुर्गा को लाल सिंदूर चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। काम की जगह पर आपको कोई बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। कोई रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। कोई पुराना सपना भी पूरा हो सकता है।
- लकी नंबर: 7
- लकी रंग: काला
- उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें।
धनु राशि (Sagittarius)
आज किसी काम से आपको लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए सफल रहेगी। किसी खास योजना के लिए पैसों की मदद भी मिल सकती है। परिवार में चल रही समस्याएं दूर होंगी।
- लकी नंबर: 4
- लकी रंग: पीला
- उपाय: किसी भी पीली वस्तु का दान करें।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करने के लिए समय बहुत अच्छा है। पुराने विवाद सुलझेंगे और बिजनेस में भी स्थिति अच्छी बनी रहेगी।
- लकी नंबर: 8
- लकी रंग: ग्रे
- उपाय: शनिदेव के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि (Kumbh)
आज किसी करीबी की सेहत खराब होने से आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। विरोधी भी आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। पैसों के मामले में थोड़ी तंगी महसूस हो सकती है। बेकार के विवादों से दूर रहें और अपने मन की बात किसी से न कहें।
- लकी नंबर: 11
- लकी रंग: नीला
- उपाय: किसी गरीब या जरूरतमंद को कंबल दान करें।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। नए दोस्त बनेंगे, जो फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं और बॉस भी आपके काम से खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास आएगी और सेहत भी अच्छी रहेगी।
- लकी नंबर: 9
- लकी रंग: पीला
- उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।
_1321021986_100x75.png)
_586925421_100x75.jpg)
_883939103_100x75.png)
_2086524553_100x75.png)
_1669504420_100x75.jpg)