img

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल 1 फरवरी को 2023-24 का बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा क्योंकि आगामी वर्ष लोकसभा इलेक्शन होने हैं। बजट से एक दिन पहले फाइनेंशियल ऑडिट रिपोर्ट संसद में पेश की जाएगी. मगर इससे पहले भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. IMF के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था वित्तीय वर्ष 2023 और 2024 में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगी। IMF ने यह भी कहा है कि इस अवधि में भारत की विकास दर 6.1 और 2024 में 6.8 रहेगी। IMF के अनुसार, जहां भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर विश्व अर्थव्यवस्था में 2023 में गिरावट आने की संभावना है।

अनुमान लगाया गया था कि 2022 में विश्व अर्थव्यवस्था की विकास दर 3.4 फीसदी रहेगी।  सन् 2023 में यह 2.9 और 2024 में ग्रोथ 3.1 % रह सकती है।

IMF के मुख्य अर्थशास्त्री व डॉयरेक्टर पियरे-ओलिवियर गौरिनचास ने कहा कि भारत के लिए हमारे पूर्वानुमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस साल भारत की विकास दर 6.8 % रह सकती है। सन् 2024 इसमें थोड़ी कमी आ सकती है और विकास दर 6.1 पर बनी रहेगी। इसमें आंतरिक चीजों की भूमिका अहम होगी। मगर वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की भूमिका अहम होगी। भारत की अर्थव्यवस्था एक उज्ज्वल स्थान के रूप में कार्य करेगी

--Advertisement--