_2031828689.png)
Up Kiran, Digital Desk: जैसे-जैसे जून का महीना अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है वैसे-वैसे ग्रहों की गतिविधियां भी तेज हो रही हैं। इस महीने का समापन दो अहम ग्रहों की खगोलीय चाल से होगा जो ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी प्रभावशाली मानी जा रही है। एक ओर जहां प्रेम और वैभव के प्रतीक शुक्र राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर ऊर्जा और साहस के कारक माने जाने वाले मंगल एक खास नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं।
क्या है खगोलीय बदलाव?
28 जून की रात शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि स्वयं शुक्र की ही राशि मानी जाती है इसलिए इस बदलाव का असर काफी गहरा माना जा रहा है। इसके दो दिन बाद 30 जून को मंगल पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जो सिंह राशि का हिस्सा है। यह नक्षत्र भी शुक्र के अधीन है यानी एक ही समय में शुक्र अपनी ही राशि में विराजमान रहेंगे और मंगल शुक्र के नक्षत्र में भ्रमण करेंगे।
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र को रचनात्मकता विलासिता और सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में जब मंगल जैसे उग्र ग्रह का संपर्क इस नक्षत्र से होगा तो इसका असर कई राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा।
राशि अनुसार प्रभाव, किसे मिलेगा लाभ
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मबल बढ़ाने वाला रहेगा। मंगल का प्रभाव आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगा और शुक्र की कृपा से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है।
सिंह राशि: आपके लिए यह ग्रह-गोचर करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में उन्नति का संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो प्रमोशन या नई जिम्मेदारियों की संभावना है। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान मिलने की भी संभावना है।
मकर राशि: आपके लिए यह समय विशेष उपलब्धियों से भरा हो सकता है। कोई शुभ यात्रा हो सकती है या किसी बड़े काम में सफलता मिलने के योग हैं। लंबे समय से की गई मेहनत अब रंग लाने लगेगी।
ग्रहों का ये मेल क्या संकेत देता है
मंगल और शुक्र जब एक साथ प्रभाव डालते हैं तो यह स्थिति जुनून और आकर्षण दोनों को जन्म देती है। मंगल जहां जोश पराक्रम और पहल का प्रतिनिधित्व करता है वहीं शुक्र कला सुंदरता और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक होता है। जब ये दोनों ग्रह सक्रिय होते हैं तो व्यक्ति की ऊर्जा सही दिशा में प्रवाहित होती है जिससे कार्यों में गति और सफलता मिलती है।
--Advertisement--