img

Best Horror Movies: हॉलीवुड और अन्य फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी डरावनी फिल्में आई हैं जो आपको दिल की धड़कनें बढ़ा सकती हैं और वास्तविकता का अहसास करवा सकती हैं। इनमें से कुछ फिल्में सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं और देखने के बाद आपको वास्तविक जिंदगी में क्या हुआ होगा, ये सोचने पर मजबूर कर सकती हैं। नीचे हम आपको ऐसी ही चार हॉरर फिल्में बता रहे हैं जो आपको डर का सही एहसास करवा सकती हैं, मगर इन्हें अकेले देखने का हिम्मत न करें।

पैरानॉर्मल एक्टिविटी (2007): इस मूवी में एक कपल अपने घर में होने वाली अलौकिक घटनाओं का सामना करता है। इसे ऑरेन पेली ने डायरेक्ट किया है और ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

साइलेंट हाउस (2011): एलिजाबेथ ओल्सेन की पहली फिल्म, जिसमें एक महिला अपने घर में फंस जाती है और अजीब घटनाओं का सामना करती है। ये भी प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

द एक्सॉर्सिस्ट (1973): इस फिल्म को हॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्मों में गिना जाता है और ये एक सच्ची घटना पर आधारित बताई जाती है। फिल्म में एक लड़की का शैतान से पोजेस्ड होना और उसकी मां द्वारा उसे बचाने की कोशिश को दिखाया गया है। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

द शाइनिंग (1980): ये फिल्म एक फैमिली की होटल में छुट्टियों के दौरान होने वाली डरावनी घटनाओं को दर्शाती है। फिल्म की कहानी और उसकी भयानक घटनाओं के कारण आज भी इसे देखा जाता है। ये भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

--Advertisement--