
Most Expensive Bird: इस दुनिया में अनगिनत विभिन्न प्रकार के पक्षी हैं। इसके अलावा, कुछ प्रकार के पक्षी ऐसे भी हैं जिनके बारे में बहुत से लोग अभी भी नहीं जानते हैं। क्या आप दुनिया के सबसे महंगे पक्षी के बारे में जानते हैं? आइए जानें एक खास पक्षी के बारे में जिसकी कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे।
इस सबसे महंगे पक्षी का नाम रेसिंग कबूतर है। रेसिंग कबूतर दुनिया के सबसे महंगे पक्षियों में से हैं। रेसिंग कबूतरों की कीमत उनकी शारीरिक विशेषताओं और शारीरिक बनावट पर आधारित होती है। दरअसल, सभी जानते हैं कि रोल्स रॉयस कार की कीमत 7 करोड़ रुपये से शुरू होती है।
हालांकि, रेसिंग कबूतर की कीमत इससे भी ज्यादा यानी 14 से 15 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा, न्यूजीलैंड में एक प्रसिद्ध विलुप्त पक्षी हुइया का पंख 23 लाख रुपये से अधिक में नीलाम हुआ।
बता दें कि हुइया न्यूजीलैंड का एक शानदार और सुंदर पक्षी था। ये अपनी खास चोंच और अद्भुत व्यवहार के लिए मशहूर है। इसे रेसिंग कबूतर भी कहा जाता है। ये पक्षी खासतौर पर माओरी संस्कृति में बहुत अहम था और इसकी पूंछ के पंखों को एक प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हुइया सिर्फ एक पक्षी नहीं बल्कि न्यूजीलैंड की सांस्कृतिक और पारिस्थितिक धरोहर का एक खास हिस्सा है।