img

ghar me kon se podhe lagana chahiye: हिंदू धर्म में पेड़-पौधों का पहलू देवी-देवताओं से जुड़ा होता है। ये न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं बल्कि इनके पीछे एक गहरा आध्यात्मिक महत्व भी छिपा है। हर पेड़ का एक विशेष स्थान और दिशा होती है, जिसे सही तरीके से जानना और अपनाना जरूरी है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पेड़-पौधों का हमारे जीवन और घर पर अच्छा या बुरा असर पड़ता है। ऐसे आईये जानते हैं घर के सामने कौन सा पेड़ लगाना अशुभ माना जाता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के सामने पपीते का पेड़ लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पपीते का पेड़ घर के सामने होने से ढेर सारी समस्याएं हो सकती हैं-

पपीते का पेड़ घर के सामने होने से आर्थिक समृद्धि में बाधा आ सकती है। ऐसा कहा जाता है कि यह पेड़ घर के धन का प्रवाह रोक सकता है। पपीते का पेड़ घर के सामने लगाने से घर के सदस्यों के बीच तनाव और असहमति बढ़ सकती है। यह घर की शांति और समृद्धि पर बुरा असर डालता है।

यदि पपीते का पेड़ अपने आप घर के सामने उग जाए, तो इसे उखाड़कर किसी अन्य स्थान पर लगा देना चाहिए। ऐसा करने से संभावित नकारात्मक प्रभावों को टाला जा सकता है।

अगर पपीते का पेड़ लगाना हो, तो इसे घर के पीछे या बगीचे में लगाना चाहिए। इसे उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना अच्छा माना जाता है।

--Advertisement--